लोकसभा चुनाव में BJP के साथ जा सकते हैं जयंत चौधरी, जानिए अखिलेश को छोड़ने वजह

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2024 - 12:10 PM (IST)

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं ऐसे में राजनीतिक दल के नेता अपने अपने पत्ते खोल रहे हैं। दरअसल, इंडिया गठबंधन जो 2024 में भाजपा और मोदी सरकार को हराने का दावा कर रही हैं। लेकिन उसके पहले गठबंधन छिटकता हुआ नजर आ रहा है।

 दरअसल, अखिलेश को छोड़कर BJP के साथ जा जयंत चौधरी जा सकते है। माना जा रहा है कि इंडिया गठबंधन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, के बाद अब आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी भी इंडिया गठबंधन को छोड़ सकते है। हालांकि लोकसभा में सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और आर एल डी अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच 7 सीटों पर सहमति बनी थी।  

इन वजह से हो सकती है नाराजगी
दरअसल, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में अमेठी या रायबरेली में शामिल होने की बात कही है, इसे लेकर अखिलेश को निमंत्रण भी मिल चुका है। उन्होंने इसे लेकर बयान जारी कर कहा, ''राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में सम्मिलित होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का निमंत्रण प्राप्त हुआ।'' बयान में कहा गया, ‘‘अखिलेश यादव जी ने कांग्रेस को बधाई देते हुए निमंत्रण स्वीकार किया एवं 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के बाद अमेठी या रायबरेली में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी।''

क्या जयंत को नहीं मिला निमंत्रण
माना जा रहा है कि जब अखिलेश को राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने का निमंत्रण मिला तो जयंत को क्यों नहीं बुलाया गया। हालांकि निमंत्रण को ना तो जयंत की तरफ से कोई बयान जारी किया गया है ना ही इंडिया गठबंधन की तरफ से कोई बयान आया है।

वहीं इस मामले पर समाजवादी का कहना है कि जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के साथ गठबंधन में है और सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के साथ उसका लोकसभा चुनावों को लेकर कोई औपचारिक समझौता नहीं है, उसने हाल ही में उप्र में आगामी संसदीय चुनावों में प्रदेश की कुल 80 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस को 11 सीटों की पेशकश की है। कांग्रेस के पास इस समय रायबरेली से सोनिया गांधी के रूप में एक सांसद हैं। पिछले आम चुनाव में सपा ने मूल रूप से मायावती की बसपा के साथ साझेदारी में पांच सीटें जीती थीं। इसके बाद हुए उपचुनावों में पार्टी आजमगढ़ और रामपुर की दो सीटें हार गई थी।

ये भी पढ़ें- BJP-RLD की डील फाइनल: INDIA को छोड़ NDA के साथ जाएंगे जयंत चौधरी? भाजपा ने ऑफर कीं 4 सीटें

Up Desk: लोकसभा चुनाव में बीजेपी की हैट्रिक रोकने की तैयारी में जुटे INDIA गठबंधन को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कारण, जयंत चौधरी बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। सू

Content Writer

Ramkesh