Uttar Pradesh Politics: जयंत चौधरी NDA गठबंधन में शामिल, RLD ने इंडिया गठबंधन का बिगाड़ा खेल

punjabkesari.in Monday, Feb 12, 2024 - 05:45 PM (IST)

लखनऊ: इंडिया गठबंधन को पंजाब, दिल्ली और पश्चिमी बंगाल के बाद उत्तर प्रदेश में भी एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल,  उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल रहे आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी एनडीए में शामिल हो गए है। इसका उन्होंने अधिकारिक ऐलान कर दिया है। जयंत ने कहा कि मुझे कोई भी अफसोस नहीं है। हमने पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों से बातचीत के बाद ये फैसला लिया है। हमारे किसान हित पहले है। उन्होंने कहा कि हमारा कोई भी विधायक नाराज नहीं है। सभी के सहमति से ये फैसला लिया गया है।

आप को बता दें कि किसानों और जाटों के बीच खास स्थान रखने वाले चौधरी चरण सिंह केंद्र सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा की उसके बाद से जयंत चौधरी लगातार पीएम मोदी और भाजपा की तारीफों के पुल बांध रहे थे।  हालाकि भारत रत्न देने के फैसले का सत्ता और विपक्ष ने स्वागत किया था। लेकिन विपक्ष ने इसे  चुनाव लाभ लेने की वजह बताई।  फिहाल किसान केंद्र सरकार की घोषणा से हरियाणा के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के लोग खुश है।  हरियाणा के खाप नेताओं ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत करते हुए खुशी जताई है।

ये भी पढ़ें:- इंडिया गठबंधन पूरी तरीके से खत्म... पश्चिमी यूपी में सपा का नहीं खुलेगा खाता- RLD प्रवक्ता का दावा

 लखनऊ: विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) के कुछ घटक दलों के पाला बदलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल रहे आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एनडीए में जाने का ऐलान कर दिया है। उसके बाद से आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरु हो गया है। आरएलडी प्रवक्ता रोहित अग्रवाल ने बातचीत के दौरान सपा पर जमकर निशाना साधा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static