JE मर्डर केसः श्रीकांत शर्मा के मथुरा पहुंचने पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने की नारेबाजी

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 10:20 AM (IST)

मथुरा: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा आज मथुरा पहुंचे, उर्जा मंत्री ने विकास प्राधिकरण में विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। वहीं विकास प्राधिकरण में सैकड़ों की संख्या में विद्युत विभाग के कर्मचारी JE प्रदीप कुमार की हुई गोली मारकर हत्या के खुलासे की मांग लेकर विकास प्राधिकरण पहुंच गए।

ऊर्जा मंत्री के आगमन की खबर सुनकर विद्युत विभाग के सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी विकास प्राधिकरण पहुंच गए। नारेबाजी करने लगे। ऊर्जा मंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी शांत हुए।

ऊर्जा मंत्री ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि हमारी सरकार चौमुखी विकास की तरफ बढ़ रही है। अधिकारियों के साथ बैठकर विकास कार्यो में तेजी लाने और यमुना में  गिर रहे नालों को लेकर बैठक की।

 इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि यमुना में  70 सालों से जो नाले गिर रहे है। पिछली सरकारों ने यमुना की तरफ कभी ध्यान नही दिया। परन्तु अब यमुना में गन्दे नाले नहीं गिरेंग। यमुना साफ रहेगी, यमुना को साफ रखने के लिए हर प्रयास किया जा रहा है, और संबंधित अधिकारियों को यमुना की साफ सफाई के लिए दिशा निर्देश दिए गए है। अगर कोई अधिकारी यमुना में गिर रहे नालों को लेकर लापरवाह दिखेगा तो उस के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static