जेट एयरवेज के VP अवनीत सिंह बेदी जमीन कब्जाने के मामले में Arrest

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2017 - 12:58 PM (IST)

लखनऊ: जेट एयरवेज के उपाध्यक्ष अवनीत सिंह बेदी को पुलिस ने रविवार को गाजियाबाद के साहिबाबाद से गिरफ्तार किया है। अवनीत सिंह बेदी पर जमीन हड़पने का आरोप है। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। फिलहाल, पुलिस अवनीत सिंह बेदी से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार बेदी पर गाजियाबाद नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। आरोपों के मुताबिक, बेदी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए निगम की जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया है।

इस मामले में 21 जून को निगम अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपों की छानबीन शुरू की और रविवार सुबह बेदी को गिरफ्तार कर लिया गया। जेट एयरवेज के वाइस प्रेसिडेंट (सिक्योरिटी) अवनीत सिंह बेदी मुंबई में तैनात थे। फिलहाल, उनसे पूछताछ की जा रही है।