झांसी जलसा में शिरकत से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मां पीतांबरा के दर पर टेका माथा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 17, 2021 - 01:30 PM (IST)

दतिया/झांसी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार से उत्तर प्रदेश के झांसी में शुरु हो रहे राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होने से पहले मध्य प्रदेश के दतिया स्थित शक्ति पीठ मां पीतांबरा के दर्शन करने यहां पहुंचे। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दतिया पहुंचने पर केंद्रीय रक्षा मंत्री की आगवानी की। मिश्र के साथ सिंह पीतांबरा पीठ मंदिर गए। धार्मिक मान्यताओं के तहत शक्ति पीठ के रूप प्रतिष्ठित मां पीतांबरा की उन्होंने पूजा अर्चना कर वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।     
 
PunjabKesari
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह झांसी जलसा का आगाज करेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर को समापन समारोह में शामिल होंगे। पूरे आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आज झांसी पहुंच रहे हैं। रक्षा मंत्री दतिया से झांसी पहुंच कर राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व में शामिल होंगे।

प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजों के दंत खट्टे करने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की 19 नवंबर को जयंती के अवसर पर तीन दिन तक चलने वाले राष्ट्र रक्षा समर्पण पर्व का भारतीय सेना द्वारा आयोजन किया गया है। लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला को झांसी जलसा नाम दिया गया है। इसकी औपचारिक शुरुआत निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे झांसी में हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static