झांसी रेल मंडल ने रचा कीर्तिमान! मई में सघन टिकट चेकिंग से अर्जित किया 5 करोड से अधिक का रिकॉर्ड राजस्व

punjabkesari.in Saturday, Jun 04, 2022 - 09:14 PM (IST)

झांसी: उत्तर मध्य रेलवे के झांसी रेलमंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम कसने के क्रम में मई 2022 में चलाये गये सघन चेकिंग अभियान में रिकॉर्ड राजस्व की प्राप्ति की है। झांसी रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मई माह में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया जिसके तहत बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने, अनाधिकृत वैंडरो एवं स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में सघन जांच करायी गयी और इससे पांच करोड से अधिक का राजस्व अर्जित किया गया।       

मई माह में चलाये गए विभिन्न अभियानों में मंडल द्वारा अब तक सर्वाधिक रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया गया, जिसमें 78500 बिना टिकट यात्रियों, बिना लगेज को प्रभारित किया गया तथा कुल 05 करोड 32 लाख 49 हजार 261 रूपये रेल राजस्व वसूल किया गया।  इससे पूर्व उक्त माध्यम से प्राप्त में सर्वाधिक राजस्व माह दिसम्बर-2021 में 65864 बिना टिकट/अनबुक्ड लगेज प्रकरण दर्ज कर रु.4.64/- करोड़ रेल राजस्व प्राप्त किया गया था। पिछले रिकॉर्ड की तुलना में मई माह में प्राप्त राजस्व 14.66 अधिक रहा।       

मंडल में टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगातार तीन माह से बढते हुए क्रम में इस माह भी सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह कीर्तिमान हासिल किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static