झांसी: रेल कारखाने के कर्मचारियों ने किया काम बंद कर प्रदर्शन, सीनियर टेक्नीशियन के निलंबन ने डाला आग में घी

punjabkesari.in Thursday, Jun 02, 2022 - 07:06 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित रेल कारखाने में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच सीनियर टेक्नीशियन के निलंबन से गुस्साये कर्मचारियों ने गुरूवार को जमकर हंगामा किया और निलंबन वापसी की मांग की। कारखाना प्रशासन द्वारा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर कोई ध्यान नहीं देने से गुस्साये कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल की और दिन भर विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी का दौर चलता रहा।       

एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर के साथ नोंक झोंक होने के बाद आंदोलित कर्मचारियों ने उसे पीट दिया और दूसरे को दौड़ा लिया था। इतना ही नहीं कारखाना के आलाधिकारी की अर्थी निकालकर उसका पुतला भी फूंका। इस दौरान वार्ता भी हुई लेकिन रेल अधिकारियों के अड़ियल रुख के चलते वार्ता बेनतीजा रही। बताया गया कि शाम की शिफ्ट में शाखा एक के पदाधिकारी सीनियर टेक्नीशियन बीके साहू कर्मचारियों से वार्ता कर रहे थे, तभी कारखाना के अधिकारियों से उनकी नोकझोंक हो गयी। इसके तुरंत बाद बीके साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। सुबह जैसे ही यह खबर कर्मचारियों व यूनियन पदाधिकारियों को मिली तो वे आक्रोशित हो उठे। खबर लिखे जाने तक हंगामा व प्रदर्शन जारी था। कर्मचारी काम बन्द किये हैं।       

यह भी जानकारी मिली है कि कर्मचारियों के विरोध को शांत कराने के लिए एनसीआर मुख्यालय से बड़े अधिकारी के आने की संभावना भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static