झांसीः दुल्हन ने दूल्हे को बारात सहित लौटाया बैरंग, प्रेमी से मंदिर में रचा ली शादी

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 01:05 PM (IST)

झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरतअंजेग मामला सामने आया है। जहां एक दुल्हे को बारातियों संग बिना दुल्हन लिए बैरंग वापस लौटना पड़ा। घर की चौखट पर पहुंचे दूल्हे से दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। ऐसे में अफरा-तफरी के माहौल में मामला पुलिस तक पहुंच गया। जिसके बाद दुल्हन ने साफ कहा कि वह बालिग है और वह अपनी मर्जी के लड़के से शादी करना चाहती है, बस फिर क्या था पुलिस ने लड़की की प्रेमी के साथ मंदिर में शादी रचाई।

मामला लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धवाकर का है। यहां यहां रहने वाली एक लड़की की शादी मड़वा गांव का रहने वाले लड़के से 30 मई को तय थी, लेकिन जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और पुलिस को फोन कर दिया। दुल्हन ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती है। इस पर बारात वापस हो गई। इसके बाद प्रेमी के घर वालों से लड़की वालों ने बात की तो वे भी तैयार हो गए।

जिसके बाद मऊरानीपुर के ग्राम मैलोनी निवासी अपने प्रेमी के साथ मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार शादी रचा ली। लोगों ने नवदंपत्ति को आर्शीवाद दिया। 


 

Tamanna Bhardwaj