शॉर्ट सर्किट से सुलगा वाराणसी का JHV मॉल, लाखों का सामान जलकर राख

punjabkesari.in Saturday, Oct 21, 2017 - 12:56 PM (IST)

वाराणसीः यूपी के वारणसी में उस समय हड़कंप मच गया जब जिले के JHV मॉल में भीषण आग लग गई। जिस कारण लाखों का नुकसान हो गया है। इस भीषण आग से पूरे मॉल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि आग लगने से किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।
               
जानकारी के अनुसार जिले के JHV मॉल में अचानक से आग लग गई। जिस समय मॉल में आग लगी तब सिनेमा हॉल में लोग मौजूद थे। जिन्हें सुरक्षाकर्मियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने की खबर से पूरे मॉल में अफरा-तफरी मच गई।
                  
बताया जा रहा है कि मॉल में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हैं। आग के कारण पूरा मॉल धुंए से भर गया। गनीमत यह रही कि समय रहते मॉल को वक्त रहते खाली करा लिया गया। मॉल में आग लगने की सूचना जल्द ही फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंच गई। जिन्होंने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। आशंका जताई जा रही है कि आग लगने से लाखों का समान जलकर राख हो गया है।