समारोह में जीजा को नहीं मिली आईसक्रीम, नाराज दुल्हन ने शादी करने से किया इनकार

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2019 - 03:52 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे। जहां जयमाला के बाद और सात फेरों से पहले मंडप में दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि शादी में दुल्हन के जीजा को आइसक्रीम नहीं मिली तो नाराज दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।

जानकारी मुताबिक मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना क्षेत्र की रहने वाली है युवती की शादी अलीगढ़ थाना सासनी गेट इलाके के महेंद्र नगर के निवासी युवक से होने जा रही थी। जयमाला की रस्म होने के बाद सात फेरे होने थे लेकिन तभी दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी ना करने की वजह आइसक्रीम थी।

बता दें कि शादी समारोह में जयमाला होने के बाद दोनों पक्षों के लोग हंसी खुशी खाना खा रहे थे। उसी दौरान दुल्हन के जीजा का आइसक्रीम खाने को लेकर लड़का पक्ष से कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। बस इसी बात से नाराज दुल्हन ने मंडप में शादी से इंकार कर दिया। दूल्हे ने दुल्हन को मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन नाराज दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही।

नाराज दुल्हन को पुलिस ने भी मनाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अड़ी रही। वहीं आईसक्रीम को लेकर हुए विवाद के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष पर मारपीट और अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपए मांगे जाने का आरोप लगाय है, दुल्हन दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं एसएसपी आकाश कुलहरी ने बताया कि लड़ी पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Anil Kapoor