कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए SP-BSP ने बनवाया संयुक्त झंडा

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 04:24 PM (IST)

लखनऊः लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान करने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सामने अब असली चुनौती अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करना है। कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए दोनों दलों ने संयुक्त झंडे बनवाए हैं ताकि इससे कार्यकर्ता उत्साहित हों और साथ मिलकर काम करें।

सपा के प्रवक्ता अमीक जामेई ने कहा कि दोनों दलों के बीच एकजुटता की यह बस शुरुआत है। नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में हम दोनों दलों के झंडों का इस्तेमाल करने लगे हैं। आने वाले समय में दोनों दलों के बीच और एकजुटता आपको दिखाई देगी।

Deepika Rajput