कल गोरखपुर दौरे पर आएंगे जेपी नड्डा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल; लोकसभा चुनाव की तैयारियों का लेंगे जायजा
punjabkesari.in Tuesday, Dec 19, 2023 - 12:25 PM (IST)
UP News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी बुधवार को अपने गोरखपुर दौरे पर आ रहे हैं। जहां पर वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और सांसद खेल महाकुंभ के संगठन के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। गोरखपुर के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष बस्ती जिले का भी दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर सभी तैयारियां की जा रही है और उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल 11:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां पर संगठन से जुड़े लोग उनका स्वागत करेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर से बस्ती के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वह शहीद सत्यवान स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महाकुंभ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। सांसद खेल महाकुंभ में शामिल होने के बाद जेपी नड्डा हेलीकॉप्टर से गोरखपुर में एनेक्सी भवन जाएंगे। वह 3ः40 से 4ः35 बजे तक संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें सांसद और विधायकों के भी उपस्थित रहने की उम्मीद है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के गोरखपुर दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही है। उनकी सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। उनके आगमन पर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी।
यह भी पढ़ेंः योगी सरकार की कैबिनेट बैठक आज; डेढ़ दर्जन प्रस्ताव होंगे पेश, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को यूपी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11ः00 बजे लोकभवन में बुलाई गई है। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के बाद होने वाली यह पहली कैबिनेट बैठक है। बैठक में औद्योगिक विकास, ऊर्जा, आवास, गन्ना व चीनी उद्योग, वन, श्रम, चिकित्सा शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिन्हें योगी सरकार द्वारा मंजूरी दी जा सकती है।

