UP में कायम है जंगलराज, महिलाएं कर रहीं त्राहिमामः लल्लू

punjabkesari.in Wednesday, Aug 12, 2020 - 10:53 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश को अपराध का हब बताते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि अपराधियों और पुलिस के गठजोड़ से जनता विशेषकर महिलायें त्राहिमाम कर रही हैं।

लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश की जनता, महिलाएं अपराधियों और पुलिस के रवैए से त्राहिमाम कर रही हैं। महिलाएं न्याय न मिलने और दर दर भटकने के बाद सत्ता के गलियारे के सामने आत्मदाह करने को अभिशप्त है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने झूठ और गलत तथ्य देने के लिए 11 अफसरों की टीम बना रखी है जो जनता को गुमराह करने का काम करती है।

बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं सबसे असुरक्षित है। पूरा प्रदेश हत्या-बलात्कार से दहल रहा है। यूपी अपराध और अपराधियों का हब बन चुका है, कानून का राज पूरी तरह धराशाही हो गया है। अपराधी मनबढ़ हो गए है। कुछ को सत्ता का संरक्षण मिला है तो कुछ पुलिस की सरपरस्ती में अपराधो को अंजाम दे रहे है। प्रदेश की सड़कों पर अपराधियों का कब्जा हो चुका है, पूरा प्रदेश अपराधियों के गिरफ्त में है। सरकार कहां है, न्याय कहां है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static