शराब के नशे में टल्ली दूल्हे को देख दुल्हन ने लौटाई बारात, मेहमान ने थामा हाथ

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2019 - 12:42 PM (IST)

गाजियाबादः उत्तर प्रदेश में एक दुल्हन का बारात वापस भेजने का मामला सुर्खियां बंटोर रहा है। युवती ने जागरूकता की मिसाल पेश करते हुए शराब के नशे में टल्ली दूल्हे को देख शादी करने से साफ इंकार कर दिया और बारात को वापस लौटा दिया। वहीं इस शादी समारोह में आए एक अन्य युवक ने लड़की का हाथ थामकर गमगीन माहौल को फिर से खुशनुमा कर दिया।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र की पास में कॉलोनी का है। मंगलवार को एक शख्स के वहां दिल्ली के रोहिणी इलाके से लोनी बारात आई थी। लड़की वालों ने बारात का स्वागत काफी अच्छे तरीके से किया, लेकिन दूल्हा जैसे ही जयमाला के लिए स्टेज पर चढ़ा तब माहौल बदल गया। दूल्हा नशे में धुत था। उसने इतनी ज्यादा शराब पी हुई थी कि वह स्टेज पर ठीक ढंग से खड़ा तक नहीं हो पा रहा था।

दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। वहीं इस बीच शादी में आए एक अन्य युवक ने यवुती के पिता से उनकी बेटी से शादी करने की बात कही। जिसके बाद सब लोग राजी हो गए। परिजनों की सहमति से दोनों की शादी संपन्न हो गई और दुल्हन को विदा करके उसके ससुराल भेज दिया गया।

Deepika Rajput