कादीपुर विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 03:31 PM (IST)

कादीपुर विधानसभा संख्या- 191
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

सुल्तानपुर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 191 है कादीपुर। वर्ष 2012 के आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 19 हजार 691 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 71 हजार 676 है। जबकि महिला मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 48 हजार 12 है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिली है। जबकि दो बार बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी को कब्जा है। लेकिन इस बार सपा का दावा बरकरार रह पाएगा या नहीं, इसका कयास नहीं लगाया जा सकता है। क्योंकि समाजवादी पार्टी के भीतर हुई खेमेबाजी से जनता में नकारात्मक संदेश गया है। इस बार सीट पर कौन बाजी मारेगा, ये तो नतीजों के बाद ही साफ होगा। लेकिन फिलहाल सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी दावेदारी पेश करनी शुरु कर दी है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के रामचंद चौधरी ने बीएसपी के भगेलू राम को पराजित किया था। कांग्रेस के राजेश कुमार गौतम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के काशी नाथ चौथे स्थान पर रहे थे।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के भगेलू राम ने समाजवादी पार्टी के राम चंद्र चौधरी को हराया था। बीजेपी के काशीनाथ तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि कांग्रेस के बृजलाल चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनाव में बीएसपी के भगेलूराम ने बीजेपी के काशीनाथ को हराया था। कांग्रेस के जयराज गौतम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय सुशीला चौधरी चौथे स्थान पर रही थीं।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।