कायमगंज विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Thursday, Jan 19, 2017 - 03:47 PM (IST)

कायमगंज विधानसभा संख्या- 192
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

फर्रुखाबाद जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा संख्या 192 है कायमगंज। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 32 हजार 545 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 85 हजार 789 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 46 हजार 749 है। सीट पर हुए पिछले तीन विधानसभा चुनावों में एक बार समाजवादी पार्टी, एक बार बहुजन समाज पार्टी पार्टी जबकि एक बार कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत मिली है। फिलहाल सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है। लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी के स्थितियां कतई माकूल नहीं हैं। इसलिए क्योंकि समाजवादी पार्टी में पहले दो फाड़ हुए, उसके बाद टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान हुई। जिसके बाद पार्टी दो हिस्सों में बंट गई। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार चुनाव में किस पार्टी के प्रत्याशी को जीत मिलती है।
                
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के अजीत कुमार ने बीजेपी के अमर सिंह को हराया था। बीएसपी के अनुराग तीसरे स्थान पर रहे थे।जबकि कांग्रेस के शकुंतला देवी चौथे स्थान पर रही थीं।
                
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में बीएसपी के कुलदीप सिंह गंगवार ने कांग्रेस की लुइस खुर्शीद को हराया था। बीजेपी की सुशीला शाक्य तीसरे स्थान पर रही थीं। जबकि समाजवादी पार्टी के छोटे सिंह यादव चौथे स्थान पर रहे थे।
                
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस की लुइस खुर्शीद ने बीजेपी की सुशीला शाक्य को मात दी थी। समाजवादी पार्टी के प्रताप सिंह यादव तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीएसपी के सुरेंद्र सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
                
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें।