कैराना विधानसभा चुनाव के पिछले परिणामों पर एक नजर

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2016 - 06:56 PM (IST)

कैराना विधानसभा संख्या-8
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार

शामली जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 8 है कैराना । वही कैराना जहां से कभी बीएसपी सुप्रीमो पहली बार लोकसभा में पहुंची थीं। कैराना इस बार दंगों का दंश झेल चुका है। लिहाजा परिवर्तन मांग रहा है। लेकिन परिवर्तन में वोटर किस पार्टी की तरफ करवट बदलेंगे ये चुनाव के नतीजों के बाद ही साफ होगा। साल 2012 के आंकड़ों के मुताबिक कैराना विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 69 हजार 228 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 49 हजार 306 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 19 हजार 919 है। बीजेपी के हुकुम सिंह यहां के लोकप्रिय नेता माने जाते हैं, जो फिलहाल कैराना संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।

               

 

आईए डालते हैं एक नजर विधानसभा के पिछले परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे

16 वीं विधानसभा यानि साल 2012 के विधानसभा चुनावों में यहां 2009 में लोकसभा चुनाव हारने वाले बीजेपी के हुकुम सिंह विधायक बने। उन्होंने बसपा के अनवर हसन को हराया. तीसरे स्थान पर सपा के अयूब जंग रहे। और चौथे स्थान पर 3.30 फीसदी वोट पाकर निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल अजीज रहे।

               
 

15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा यानि साल 2007 के विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी के हुकुम सिंह ने ही यहां से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रालोद के अरशद को पराजित किया। तीसरे स्थान पर बीएसपी के देवपाल कश्यप रहे जबकि चौथे स्थान पर सपा के विजय मलिक रहे।

               

14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा यानि साल 2002 के चुनावों में भी यहां से बीजेपी के हुकुम सिंह को ही जीत मिली थी। तब उन्होंने सपा के राजेश्वर को परास्त किया था. हुकुम सिंह को उस वक्त 51.48 फीसदी वोट हासिल हुए थे।

               

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें