हैवानियत! कलयुगी मां ने 12 साल की बेटी का कर डाला सौदा, आरोपी ने पांच दिन तक बंधक बनाकर किशोरी से किया रेप

punjabkesari.in Thursday, Feb 27, 2025 - 01:10 PM (IST)

बरेली (  मों0जावेद खान ):  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां पर एक कलयुगी मां ने अपने ही बेटी का सौदा कर डाला। जिसे सुनकर आप का माथा खराब हो सकता है। एक सौतेली मां ने 12 साल की बच्ची को बेच दिया। खरीदने वाले दो और तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे पांच दिन बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटी बच्ची मंगलवार को बड़ी बहन के साथ नवाबगंज कोतवाली पहुंची। जिसने आप बीती पुलिस को बताई। लेकिन पुलिस ने दूसरे थाने का मामला बताकर उसे लौटा दिया।

 पीड़िता की बहन लेकर पहुंची थी थाने
पीड़िता की बड़ी बहन के मुताबिक बचपन में ही उनकी मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। कुछ साल पहले उनके पिता की भी मौत हो गई तो सौतेली मां ने दूसरा निकाह कर लिया। इसके बाद सौतेली मां और पिता ने दोनों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तंग आकर वह अपने समुदाय के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर उसके साथ चली गई। कुछ दिन पहले सौतेली मां उसकी 12 वर्षीय बहन को सेंथल के दो युवकों को बेच दिया, जिन्होंने तीन साथियों के साथ उसे बंधक बनाकर पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।

आरोपियों के चंगुल से भागकर पहुंची बहन के पास
सोमवार को उसकी बहन युवकों के चंगुल से छूटकर भाग निकली और उसके घर पहुंची और पूरी बात बताई। इसके बाद मंगलवार रात वह उसे साथ लेकर नवाबगंज कोतवाली पहुंची, लेकिन पुलिस ने हाफिजगंज थाना क्षेत्र का मामला बताते हुए तहरीर लेने से इन्कार कर दिया। दोनों बहनें निराश होकर घर लौट गईं।

सेंथल में मकान को लेकर है विवाद- कोतवाल
कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि युवती की सास का उसकी सौतेली मां के साथ सेंथल में एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता की बहन ने तहरीर देकर आरोप लगाया है। इस मकान को लेकर पीड़िता की बहन ने थाना हाफिजगंज में भी शिकायती पत्र देकर मोबाइल चोरी और मारपीट का आरोप लगाया था, उसमें हाफिजगंज पुलिस ने जांच में आरोप झूठे पाए थे।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static