किशोरी का अपहरण कर कलयुगी बाबा ने तीन माह तक किया दुष्कर्म, आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 01:52 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर एक कलयुगी बाबा ने 17 वर्षीय लड़की को कथित रूप से अगवा करने और उसका बलात्कार की घटना को अंजमा दिया। पीड़िता के पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक  और किशोरी को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी का गत जून माह में तांत्रिक अभिजीत उपाध्याय उर्फ जोग बाबा ने अपहरण कर लिया था।

वरिष्ठ उप निरीक्षक अजय यादव ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सोमवार को तांत्रिक जोग बाबा (23) को बलिया रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया, उसके साथ किशोरी भी थी। यादव ने बताया कि किशोरी का बयान है कि वह प्रेतात्मा से मुक्ति के लिए तांत्रिक से मिली थी और तांत्रिक उसे शादी का झांसा देकर अगवा कर दिल्ली व कोटा ले गया तथा उसके साथ तकरीबन तीन महीने तक दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। उन्होंने बताया कि किशोरी के पिता ने तांत्रिक के विरुद्ध गत 30 जून को अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने सोमवार को मामले में बलात्कार व पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं बढ़ा दी हैं।                                                
 

Content Writer

Ramkesh