कलयुगी पति ने कर डाली पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 19, 2017 - 04:05 PM (IST)

रायबरेलीः उत्तर प्रदेश में एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बछरावां थाना क्षेत्र के विनायकपुर सेंहगों गांव में ससुराल आए युवक ने दिन-दहाड़े पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को लखनऊ स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में पति-पत्नी ही थे।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के विनायकपुर सेंहगों गांव की रहने वाली जावित्री पुत्री बाबादीन (22 वर्ष) की शादी 9 जुलाई वर्ष 2016 को लखनऊ जनपद में थाना नगराम क्षेत्र के समेसी गांव में राहुल पुत्र शीतल के साथ हुई थी। शनिवार की सुबह मायके में जावित्री मायके में भोजन बनाने की तैयारी में मसाला पीस रही थी। इसी बीच पत्नी को घर में अकेला पाकर राहुल ने पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गला कटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

घर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवारीजनों का कहना है कि राहुल जावित्री से अक्सर विवाद करता था। शनिवार को भी वह झगड़ा कर रहा था। अचानक गुस्सा होने पर उसने पत्नी की हत्या कर दी।