कलयुगी बेटे ने जन्म देने वाली मां के सीने में दागी 5 गोलियां, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Monday, Mar 26, 2018 - 11:30 AM (IST)

बिजनौरः ऐसा माना जाता है कि मां भगवान का धरती पर दूसरा रूप है। उसी मां को जब कोई कलयुगी बेटा मौत की नींद सुला दे तो ये बात असहनीय हो जाती है। ताजा मामला बिजनौर जिले का है। जहां एक कलयुगी ने बेटे ने जन्म देने वाली मां को गोलियों से भून डाला। जिसके चलते मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला थाना हल्दौर के नसीरपुर इलाके का है। यहां रविवार रात को मामूली कहासुनी पर बेटे विवेक ने मां सुमन पर पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से 5 गोलियों दाग दी। जिसके चलते मां की मौके पर मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी विवेक हिन्दू युवा वाहनी का ब्लॉक अध्यक्ष है। साथ ही उसके पिता के भाजपा विधायक के प्रतिनिधि हैं।

वहीं पुलिस इस मामले में छीना-झपटी से गोली चलने की बात कह रही है। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी युवक को लाइसेंसी रिवाल्वर सहित गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि एक युवक ने अपनी मां को गोली मार दी। साथ ही उन्होंने बताया कि मामूली कहसुनी में युवक आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान छीना झपटी में उसकी मां को गोली लग गई। करीब 5 गोलियां चली हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया है। 


 

Punjab Kesari