हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनने के बाद कलराज मिश्र के चुनाव लड़ने पर संशय

punjabkesari.in Sunday, Jan 06, 2019 - 05:32 PM (IST)

देवरियाः पूर्व केंद्रीय मंत्री और देवरिया के सांसद कलराज मिश्र को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाए जाने से देवरिया संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर संशय बन गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व ने इस दिग्गज नेता को एक बार फिर संगठन में सक्रिय कर दिया है।

मिश्र उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई में सर्वोच्च पद पर रहने के साथ ही केंद्रीय संगठन में भी बड़ी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। देवरिया में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच इस बात का संशय अभी बरकार है कि स्थानीय सांसद को यहां से लोकसभा चुनाव में टिकट मिलेगा। देवरिया लोकसभा सीट से भाजपा से टिकट की चाह रखने वाले भाजपाइयों में पूर्व मंत्री कलराज मिश्र को हरियाणा प्रभारी बनाए जाने पर खुशी देखी जा रही है।

उनका मानना है कि मिश्र को प्रभारी बनाए जाने के बाद इस सीट पर किसी दूसरे चेहरे को पार्टी लड़ाने का विचार करेगी। इसी क्रम में देवरिया संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा करने वाले शंशाक मणि त्रिपाठी ने कहा था कि कलराज पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और अब उनकी उम्र राज्यपाल बनने की हो गई है।  

Ruby