राम मंदिर को लेकर सीएम पद कुर्बान करने वाले कल्याण सिंह जल्द जायेंगे अयोध्या

punjabkesari.in Tuesday, Nov 12, 2019 - 03:31 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अयोध्या में 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराये जाने के आरोपी कल्याण सिंह मानते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर कोई राजनीतिक मु्द्दा नहीं बल्कि लोगों की आस्था से जुड़ा है। 

उन्होंने मंगलवार को यहां कहा कि वो खुद को राम भक्त मानते हैं और इसके लिये अपनी सरकार कुर्बान कर दी थी। अयोध्या में जब विवादित ढांचा गिराया गया उसवक्त उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह की सरकार थी। उनका सपना रहा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बने। 

उन्होंनें कहा कि अयोघ्या में मंदिर के पक्ष का उच्चतम न्यायालय का फैसला किसी की हार या जीत नहीं है। सरकार एक ट्रस्ट बनायेगी जिससे एक भव्य राम मंदिर बनेगा । मंदिर निर्माण से ही अयोध्या के विकास के दरवाजे खुलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिये पूरा प्रयास कर रहे हैं। कल्याण सिंह ने कहा कि वो जल्द ही अयोध्या जायेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Related News

static