कलयुगी भाई ने 10 वर्षों तक बहन को बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Jan 04, 2018 - 11:48 AM (IST)

फर्रुखाबाद(दिलीप कटियार): कहते है कि भाई बहन का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन इसी रिश्ते को फर्रुखाबाद में कलंकित किया गया है। जहां एक भाई ने सम्पत्ति हड़पने के चक्कर में अपनी सगी बहन को बीते 10 वर्षो से घर में बंधक बनाकर रखा हुआ था। जिसे पुलिस और जिलाधिकारी ने एसपी के आदेश पर मुक्त करा दिया है।

माता-पिता की हो चुकी थी मौत
जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली के सुभाष नगर निवासी सुनील सक्सेना ने जिलाधिकारी व एसपी मृगेंद्र सिंह को शिकायती की। शिकायत में सुनील ने बताया कि उनके भाई सुधीर सक्सेना की पत्नी सुधा नूरपुर विधालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थी। बीते वर्ष 2006 में सुधीर सक्सेना की मौत के बाद उनकी पत्नी सुधा की भी वर्ष 2008 में तैनाती के दौरान ही मौत हो गई थी। भाभी सुधा की जगह उनके पुत्र जितेन्द्र सक्सेना को चतुर्थ श्रेणी की नौकरी मिल गई। लेकिन वह कुछ समय के बाद बर्खास्त कर दिया गया।

बहन को बीते 10 वर्षों से बनाया था बंधक
वहीं जितेन्द्र की लगभग 27 वर्षीय बहन दुर्गा को वह लगभग 10 वर्ष से बंधक बनाकर रखा हुआ था। सुनील ने आरोप लगाया की जितेन्द्र एक महिला के साथ रहता है। जिसके इशारे पर वह दुर्गा को नशीली गोली खिलाकर भूखा रखता था। दुर्गा को बीए पास बताया गया। शिकायत को गम्भीरता से देखते हुए एसपी ने शहर कोतवाल संजीब राठौर को तत्काल मौके पर जाकर युवती को बंधन मुक्त कराने के निर्देश दिए।

बहन को लंबे समय से नहीं दिया भोजन
प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह राठौर ने महिला फोर्स के साथ बुधवार देर रात जितेन्द्र के घर दबिश दी। पुलिस को छत के एक कोने में बैठी दुर्गा मिल गई। भोजन काफी लम्बे समय से ना मिलने से उसके शरीर पर हड्डियां दिखने लगी। फिलहाल पुलिस ने दुर्गा को भाई की कैद से मुक्त कर दिया है।