कलयुगी भाई ने की छोटे भाई की निर्मम हत्या, वजह जान रह जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Friday, Aug 24, 2018 - 10:17 AM (IST)

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के थरवई क्षेत्र एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां जींस पैंट को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकूमार कर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के बहमलपुर गांव निवासी फूलचंद भरतीया के पुत्र राजेन्द्र भारतीया का छोटे भाई सुरेन्द्र (25) से जींस पैंट को लेकर सुबह विवाद हो गया था। आक्रोशित राजेन्द्र ने सुरेन्द्र पर चाकू से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल सुरेन्द्र को तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आरोपी फरार हो गया। इस सिलसिले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

Anil Kapoor