रिश्ता शर्मसार! कलयुगी पिता सालों से कर रहा था बेटी से Rape, ऐसे सामने आई सच्चाई

punjabkesari.in Wednesday, Jan 04, 2023 - 04:07 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ(Lucknow) में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक 25 वर्षीय एक महिला (Woman) को उसके सौतेले पिता की कथित हत्या (Murder) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने कई सालों तक उसका यौन शोषण किया। महिला के पति को भी गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। बीते 19 दिसंबर, 2022 को लखनऊ में दुबगा थाना क्षेत्र के आम्रपल्ली अस्पताल के पास एक नाले से शव बरामद किया गया था। पुलिस ने कहा कि अपराध कबूल करने वाले जोड़े ने 42 वर्षीय मोहम्मद फैयाज को खत्म करने की साजिश रची, क्योंकि उसने अपनी सौतेली बेटी का उसकी शादी के बाद भी कई बार यौन शोषण किया था।

पोस्टमॉर्टम में पुष्टि, गला घोटने से हुई फैयाज की मौत
जानकारी के मुताबिक, दुबगा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया ने कहा कि मृतक की पहचान उसकी अपनी बेटी यास्मीन ने 21 दिसंबर को की थी, जिसके बाद आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूतों को छिपाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पोस्टमॉर्टम में पुष्टि हुई थी कि फैयाज की मौत गला घोंटने से हुई है। पुलिस का कहना है कि फैयाज की सौतेली बेटी ने दावा किया है कि उसकी शादी से पहले कई सालों तक उसका यौन शोषण किया गया और शादी के बाद भी यह सब जारी रहा।

पहले किया बेहोश फिर रस्सी से गला घोंट कर दी हत्या
महिला ने कहा कि उसने 17 दिसंबर, 2022 को अपने पति की अनुपस्थिति का फायदा उठाया और फैयाज के पेय में क्लोनाफिट (नींद की गोलियां) मिला दी। उसने कहा कि जब वह बेहोश था तो उसने नायलॉन की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी महिला 24 घंटे से अधिक समय तक उसके घर पर रही और 19 दिसंबर को तड़के उसके पति के लौटने पर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। जिसके बाद मृतक लापता हो गया और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहा था। लेकिन मृतक का आखिरी मोबाइल लोकेशन संदिग्ध के घर पर मिलने से मामला सुलझ गया।

Content Editor

Anil Kapoor