कमबख्त इश्कः प्रेमिका के चक्कर में गई युवक की जान

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 04:39 PM (IST)

शामलीः कभी-कभी लोगों पर प्रेम का भूत इस कदर हावी हो जाता है कि उन्हें इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। ऐसा ही मामला शामली जिले का है। जहां एक प्रेमी को प्रेमिका पक्ष के लोगों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया। मृतक के परिजनों ने जैसे ही शव को देखा तो घर में कोहराम मच गया। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक मामला कांधला थाना खेत्र के गंगेरू गांव का है। यहां के रहने वाले रोहित (21) का प्रेम प्रसंग पड़ोस की एक लड़की से चल रहा था। वहीं देर रात को रोहित अपने परिजनों के साथ खाना खा रहा था। खाने खाते वक्त रोहित को पड़ोस के ही एक युवक का फोन आया। रोहित फोन सुनकर बाहर चला गया। काफी समय बीत गया, लेकिन रोहित घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया।

घर के बाहर मिला शव
वहीं रोहित के घर से जाने के 5 घंटे बाद उसका शव घर के बाहर पड़ा मिला। परिजन रोहित का शव देखकर दंग रह गए। उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पड़ोसी 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसमें पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या 
पुलिस के अनुसार रोहित की प्रेम प्रसंग में हत्या की अशंका जताई जा रही है। जिसमें पुलिस ने लड़की के भाई शिवकुमार व लड़की की मां और उन्ही के रिश्तेदार विजयपाल को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है मृतक रोहित और पड़ोस की लड़की के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते रोहित की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने रोहित को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

क्या कहती है पुलिस 
इस मामले में एएसपी शामली जगदीश चन्द्र शर्मा ने बताया कि थाना कांधला के गंगेरू में एक रोहित नाम का युवक अपने पड़ोसी शिवकुमार के घर में रात में घुस गया। बताया जा रहा है। कि वह गलत नियत से घर में घुसा था और इसी कारण शिवकुमार के घरवालों ने उसको पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। 


 

Punjab Kesari