कामेश्वर सिंह बने UP किसान मोर्चा के अध्यक्ष तो अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संजय गौर

punjabkesari.in Sunday, Jun 20, 2021 - 05:11 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी में कई बड़े चेहरों का फेर बदल देखा जा रहा है और संगठन के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी हलचल देखी जा रही थी पिछले 1 महीने से यह हलचल जिम्मेदारियों को लेकर थी जो कल देर शाम सभी जिले में प्रदेश अध्यक्ष पद के नियुक्ति के बाद बधाई और हर्ष उल्लास में देखने को मिली है। इसी क्रम में गोरखपुर से भाजपा नेता कमलेश्वर सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष तथा संजय गौर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जनपद में भाजपाइयों के बीच हर्षोउल्लास देखने को मिला है।

बता दें कि कामेश्वर सिंह 1980 से संघ स्वयंसेवक तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री के रूप में काम कर रहे थे। 1996 भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए और आगे चलकर 2001 से 10 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे 2012 में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र पद पर रहे उसके बाद 2016 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की टीम में प्रदेश मंत्री रहे 2018 में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे की टीम में प्रदेश मंत्री का कार्यभार संभाला इसके उपरांत मऊ जनपद के जिला प्रभारी बनाए गए और वर्तमान में 2021 में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। कामेश्वर सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर आभार प्रकट किया।

 

Content Writer

Moulshree Tripathi