Bollywood को एक और झटका! नहीं रही 90 से अधिक शानदार फिल्में देने वाली एक्ट्रेस, अंतिम संस्कार पर फैमिली ने बेशर्मी की हर हद पार की, देखें Video

punjabkesari.in Saturday, Nov 15, 2025 - 03:22 PM (IST)

UP Desk : बॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारत की सबसे बुजुर्ग अभिनेत्री मानी जाने वाली दिग्गज कामिनी कौशल का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की माने तो वह उम्र संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं से जूझ रही थीं। एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि कामिनी के प्रियजन कम प्रोफ़ाइल रखना पसंद करते हैं। उन्हें इस कठिन समय में गोपनीयता की आवश्यकता है।  

अंतिम संस्कार के समय परिवार की हरकत देख भड़के लोग 
वहीं आज यानि 15 नवंबर 2025 को एक्ट्रेस के परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया है। उनके अंतिम संस्कार के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको देखने के बाद नेटिजन्स उनके परिवार को ट्रोल कर रहे हैं। अंतिम संस्कार के समय परिवार और उनके करीबी लोग उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य एंबुलेंस से उतरते समय हंसते हुए दिखाई दिए। एक्ट्रेस के परिवार को हंसते हुए देख एक यूजर ने लिखा, "लोगों को हंसी आ रही है, इस टाइम पर भी," वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "कितने बेशर्म लोग हैं, इस टाइम भी हंसी आ रही है।" 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


पहली फिल्म ने 'कान फिल्म समारोह' में जीता पुरस्कार 
कामिनी कौशल का जन्म लाहौर में हुआ था। वह अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। 90 से अधिक फिल्मों में काम करने वाली कामिनी कौशल भारतीय सिनेमा की एक प्रभावशाली हस्ती थीं। उनका करियर दशकों तक चला। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1946 में रिलीज हुई फिल्म "नीचा नगर" से की थी। जोकि 1946 के कान फिल्म समारोह में पाल्मे डी'ओर पुरस्कार जीतने वाली एक ऐतिहासिक परियोजना थी।

फिल्मी सफर और उप्लब्धियां
कामिनी कौशल ने इन वर्षों में, "शहीद", "नदिया के पार", "शबनम, आरज़ू" और "बिराज बहू" जैसी प्रसिद्ध फ़िल्मों में यादगार अभिनय किया। उनके काम में "दो भाई", "ज़िद्दी", "पारस", "नमूना", "झांझर", "आबरू", "बड़े सरकार", "जेलर", "नाइट क्लब" और "गोदान" जैसी सुपरहिट फ़िल्में में बेहतरीन देकर लोगों के दिलों पर राज किया। फ़िल्मों के अलावा, उन्होंने टेलीविजन पर भी अपनी छाप छोड़ी। ख़ास तौर पर दूरदर्शन के कार्यक्रम "चांद सितारे" के साथ उन्होंने पहचान बनाई। इस वरिष्ठ अभिनेत्री ने दिलीप कुमार, राज कपूर, देव आनंद और अशोक कुमार सहित भारतीय सिनेमा के कई महानतम सितारों के साथ काम किया। उनको शाहिद कपूर के दादी के किरदार में कबीर सिंह में देखा गया था। कामिनी ने अपने बाद के वर्षों में भी सिनेमा से जुड़ाव जारी रखा। वह आखिरी बार आमिर खान और करीना कपूर की 2022 में रिलीज़ हुई फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" में नजर आई थीं। कामिनी कौशल के परिवार में उनके बेटे श्रवण, विदुर और राहुल सूद हैं।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

static