श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजी कान्हा की नगरी, देखिए खूबसूरती तस्वीरें
punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 04:08 PM (IST)

मथुरा: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दुल्हन की तरह सजी कान्हा की नगरी बाजारों में भी की गई सजावट वही बाहर से आने बाले श्रद्धालुओं की एंट्री जहां से होगी वहा भी द्वार बनाया गया है। इसको लेकर नगर निगम द्वारा शहर के सभी चौराहों को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बहुत ही खूबसूरत सजाया गया है।
शुक्ल पक्ष की अष्टमी को कंस जैसे दानव से मथुरा वासियों को छुटकारा दिलाने के लिए विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में जन्म लिया उसी उपलक्ष में ब्रज नगरी मथुरा में बृजवासी जन्माष्टमी का पर्व मनाते है और अपने अजन्मे श्री कृष्ण के जन्म का हर्ष उल्लास के साथ बधाई गायन गाते हुए उत्सव मनाते हैं।
वहीं कोरोना काल में भी प्रदेश सरकार द्वारा जिस तरह से दीपावली पर अयोध्या में भव्य दीपावली बनाई गई।
उसी क्रम में प्रदेश सरकार ने कृष्ण जन्माष्टमी पर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जन्माष्टमी पर किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और धूमधाम से श्री कृष्ण का जन्मोत्सव होगा।
इसी को लेकर 1 दिन पहले नगर निगम द्वारा पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है।
शहर के मुख्य चौराहे दुल्हन की तरह सजाया गया है और बच्चों के मनोरंजन के लिए सेल्फी प्वाइंट भी नगर निगम द्वारा व्यवस्था कराई गई है और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रसासन भी अपनी सुरक्षा व्यवस्था में कही भी कमी नहीं रखना चाहेगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

ब्लिंकन जी-20 के सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री से मिलेंगे

Assam Flood: पीड़ितों के लिए करण जौहर ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ से जूझ रहे असम के लिए दिया 11 लाख का डोनेशन

जी-20 मंत्रियों की बैठक से पहले चीन ने अमेरिका, नाटो की आलोचना की

दूसरे देशों पर हमले के लिए अफगानिस्तान की धरती का नहीं होने दिया जाएगा इस्तेमाल : तालिबान नेता