ब्रज में होली खेलने लगे कान्हा, यहां देखें लट्ठमार से लेकर लड्डूमार होली तक का पूरा शेड्यूल

punjabkesari.in Sunday, Feb 28, 2021 - 06:31 PM (IST)

मथुराः  होली एक ऐसा त्योहार जिसमें रंगों में डूबकर सारा सादापन उतर जाता है। बसंत पंचमी से रंगों की इस त्योहार के लिए मानो नींव पड़ जाता है। काशी हो या मथुरा इस दिन से ये शहर रंग बिरंगा हो जाता है। चहुंओर तमाम रंग अबीर-गुलाल उड़ने लगते हैं।बता दें कि कृष्णनगरी मथुरा में रंगों का त्योहार पूरे एक महीने तक चलता है। ब्रज की अलग-अलग जगहों पर मनाई जाने वाली होली की तैयारी भी तेजी से श्रद्धालुओं ने शुरू कर दी है।

यहां देखें शेड्युल
11 मार्च        महाशिवरात्रि पर सभी मंदिरों में होली
16 मार्च        रमणरेती में होली कार्यक्रम
22 मार्च        फाग आमंत्रण उत्‍सव, नंदगांव में
22 मार्च        लड्डू होली, बरसाना
23 मार्च        लठ्ठमार होली, बरसाना
24 मार्च        लठ्ठमार होली, नंदगांव
25 मार्च        रंगभरनी एकादशी, वृंदावन में रंगभरी शोभायात्रा
25 मार्च        श्री कृष्ण जन्‍मभूमि मथुरा में होली कार्यक्रम
25 मार्च        द्वारकाधीश मंदिर मथुरा में होली
27 मार्च        छड़ीमार होली, गोकुल
29 मार्च        होलिका दहन, सभी जगहों पर
29 मार्च,       दहकती होलिका से पंडा का निकलना, फालैन
29 मार्च        चतुर्वेदी समाज का डोला, मथुरा
30 मार्च        धुलेंडी
31 मार्च        दाऊजी का हुरंगा, बल्‍देव जी
31 मार्च        हुरंगा, जाव
31 मार्च        हुरंगा, नंदगांव
31 मार्च        चरकुला नृत्‍य, मुखराई
1 अप्रैल        हुरंगा, बठैन
1 अप्रैल        हुरंगा, गिडोह

 

Content Writer

Moulshree Tripathi