कन्नौजः अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस पलटी, दर्जनों घायल

punjabkesari.in Sunday, Oct 14, 2018 - 10:52 AM (IST)

आगरा/कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक भीषण हादसा हो गया। यहां देर रात लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ़्तार बस तालग्राम थाना इलाके में पलट गई। बताया जा रहा कि हादसे के दौरान बस में 20 यात्री सवार थे जिसमें 12 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

घटना लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे के 178 नम्बर पर हुई। यहां दिल्ली से बिहार के सबांरिया इलाके को जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बस में सवार 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में अधिकांश यात्री बिहार के बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद घायलों के परिजनों को सूचना दी गई।

मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों को देखने कन्नौज के डीएम रविंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने घायलो को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस दिलीप सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। 

Ruby