कानपुरः पुलिस मुठभेड़ में 2 इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2019 - 10:44 AM (IST)

 

कानपुरः उत्तर प्रदेश में कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में गुरुवार को हुई पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल और पुलिस उपनिरीक्षक घायल हो गया। पुलिस ने घायल और उसके साथी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नजीराबाद इलाके में के मन्दिर पुलिस चौकी के पास चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध लोगों को रोकने का प्रयास किया।

इस पर उन लोगों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिससे उपनिरीक्षक पुष्पराज सिंह घायल हो गया। पुलिस ने जवाबकी कारर्वाई करते हुए फायरिंग की जिसमें राजू उर्फ इरशाद आलम नामक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल और उसके साथी सानू मुंशी उफर् मोहम्मद इदरीश को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश और पुलिस उपनिरीक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूट के 05 लाख रुपये, 01 देशी पिस्टल 32 बोर, 01 तमंचा और कुछ कारतूस बरामद किए गये हैं। गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले बिठूर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व बकरा व्यापारी के साथ लूट की घटना की थी और दोनों इसी घटना में वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का पुरस्कार घोषित था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static