कानपुर: बालिका संरक्षण गृह की 7 लड़कियां पाई गई गर्भवती, 5 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 11:28 AM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्वरूप नगर के बालिका संरक्षण गृह में 2 नहीं बल्कि 7 नाबालिग लड़कियों के प्रेग्नेट होने की पुष्टि हुई है। जिससे यहां एक ओर प्रशासन में खलबली मच गई तो वहीं दूसरी ओर सियासत भी शुरू हो गई है। वहीं इस मामले पर जिला प्रशासन का कहना है कि सभी नाबालिग लड़किया बालिका संरक्षण गृह में लाए जाने से पहले ही गर्भवती थी।

57 लड़कियां कोरोना संक्रमित निकली, जिनमें से 7 गर्भवती
बता दें कि योगी सरकार के आदेश के बाद कोरोना की जांच जब संरक्षण गृह में पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। संरक्षण गृह की 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित निकली, जिनमें से 7 गर्भवती हैं। प्रेग्‍नेंट युवतियों में से 5 में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रेग्‍नेंट लड़कियों में से एक किशोरी 8 माह और दूसरी साढ़े 8 माह की गर्भवती है।

2 गर्भवती में एक HIV तो दूसरी हेपेटाइटिस C से ग्रसित
प्रशासन ने एहतियातन दोनों को हैलट के जच्चा-बच्चा अस्पताल भेज दिया। जहां जांच में एक एचआईवी तो दूसरी हेपेटाइटिस सी से ग्रसित पाई गई है। जिसके चलते उन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। नाबालिग लड़कियों में गर्भवती की पुष्टि के बाद प्रशासन अब उनका पूरा ब्यौरा खंगाल रहा है।

संरक्षण के समय से ही दोनों के गर्भवती होने का रिकॉर्ड मौजूद: SSP
वहीं इस मामले पर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि सभी नाबालिग लड़कियां संरक्षण गृह में लाए जाने के समय ही गर्भवती थीं। पॉक्सो एक्ट के तहत एक किशोरी कन्नौज और दूसरी किशोरी आगरा से कानपुर आई है। रेस्क्यू के समय ही दोनों गर्भवती थीं और दिसंबर 2019 में संरक्षण गृह में भेजी गई थीं। दोनों 6 महीने पहले बालिका गृह में आई हैं, जबकि गर्भ 8 महीने का है। संरक्षण के समय से ही दोनों के गर्भवती होने का रिकॉर्ड है। उन्होंने बताया कि 5 संक्रमित संवासिनी आगरा, एटा, कन्नौज, फिरोजाबाद और कानपुर के बाल कल्याण समिति से संदर्भित करने के बाद यहां रह रही थीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static