कानपुर: रात 12 बजे तिरंगा फहराकर मनाया आजादी का जश्न, 14 अगस्त 1947 से शुरू हुई थी परम्परा

punjabkesari.in Monday, Aug 15, 2022 - 10:36 AM (IST)

कानपुर: 15 अगस्त 2022 से भारत अपनी आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। इस मौके पर पूरे देश में आयोजन हो रहे हैं और तिरंगा फहराया जा रहा है। पूरा देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, लेकिन कानपुर के मेस्टन रोड पर 14 अगस्त की रात को तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है।

दरअसल 14 अगस्त 1947 की रात में जब लोगों को पता चला था कि देश आजाद हो गया है तो आजादी के मतवालों ने रात 12 बजे ही तिरंगा फयराया दिया और देश की आजादी का जश्न मनाया गया। उस दिन से लेकर आज तक यह प्रथा जारी है। यहां के रहने वाले हिन्दू मुस्लिम और कांग्रेस कमेटी लोगों के साथ हमेशा की तरह आज रात भी आजादी का जश्न मनाया गया। रात्रि के 10 बजे से यह पर शहीदों को नमन करते हुए संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। झण्डा रोहण के साथ आतिशबाजी भी की गयी और आजादी का जश्न मनाया गया।

बता दें कि इस बार का स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में खास रहेगा। 'हर घर तिरंगा' अभियान का असर हर गली-मुहल्ले में देखने को मिल रहा है। लोग बहुत ही खुशी और उत्साह के साथ अपने घर की छतों, दुकानों और वाहनों पर तिरंगा लहरा रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं कि आज से 75 साल पहले हमें जो आजादी मिली थी उसके लिए मातृभूमि के लाखों अमर सपूतों ने अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj