Kanpur Dehat: ‘सजा लो घर को गुलशन से मेरे प्रभु राम आए हैं’, राज्यमंत्री और पूर्व सांसद ने निकाली भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2024 - 10:29 PM (IST)

Kanpur Dehat, (फरदीन खान): पूरे देश राम मय होगा है और हर तरफ भगवान श्रीराम के जयघोष सुनाई दे रहे है। कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम मंदिर के भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तर प्रदेश में ही नहीं पूरा देश राममय नजारा दिखाई दे रहा है और एक बार फिर से त्रेता युग की याद दिलाता नजर रहा है। जहां अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के भव्य आयोजन को लेकर पूरा देश इंतजार कर रहा है।

वहीं पूरे देश में भगवान श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही है। इसी के चलते आज कानपुर देहात की माती मुख्यालय से उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने श्री राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के भव्य शोभा यात्रा निकाली। यात्रा कानपुर देहात में घूम-घूम कर सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करेगी और जनपद भ्रमण करते हुए भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा जिला मुख्यालय से होते हुए जैनपुर, अकबरपुर, बार, रनियां सभी जगह घूमी।

वहीं यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत करते हुए श्री राम की तश्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने पुष्प वर्षा भी की जिसका शिवली में कार्यक्रम का समापन होगा। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया की अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम इतिहास रचने जा रहा है। 22 जनवरी की तारीख हमेशा याद रहेगी। उत्तर प्रदेश इन तस्वीरों का और कार्यक्रम का साक्षी बनेगा। सैकड़ों वर्षों के बाद प्रभु श्री राम अपने घर पहुंच रहे हैं। अयोध्या में होने वाला इतना भव्य और विशाल कार्यक्रम आने वाले समय में भी हमेशा याद रखा जाएगा। वहीं पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि माहौल राम मय तो है लेकिन जो तस्वीर आ रही है लोगों के अंदर उत्साह त्रेता युग जैसा दिखाई दे रहा है, आज लोगों का उत्साह देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि त्रेता युग में जब भगवान राम का राजतिलक हुआ था तो लोगों के अंदर ऐसा ही उत्साह और जुनून रहा होगा।

Content Editor

Mamta Yadav