कमबख्त इश्कः तीन बच्चों के बाप ने बेटे की प्रेमिका को बनाया पत्नी, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो युवती जिद पर अड़ी

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2023 - 05:01 PM (IST)

कानपुर: जिले के चकेरी थानाक्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों के बाप ने बेटे की प्रेमिका को अपनी पत्नी बना लिया। 13 माह बाद दिल्ली से दोनों को गिरफ्तार कर चुकी पुलिस पूछताछ में जुटी है।



जानिए क्या है पूरा मामला?
मूलरूप से औरैया जिले के कंचौसी गांव निवासी कमलेश राजमिस्त्री का काम करते हैं। वर्ष 2022 में चकेरी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के लिए पहुंचे थे। जहां वह उसे अपने साथ बेटे को भी लेकर पहुंचे थे। कुछ दिन बाद कमलेश गांव चले गए। वह कभी-कभी ही यहां रुकते थे। जिस मकान में वह लोग किराए पर रहने लगे वहां मकान मालिक की 20 वर्षीय बेटी थी। इस दौरान युवती से उसकी दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। तभी दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। कुछ दिन बाद पिता कमलेश पहुंच गए जिन्हें दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में जानकारी हो गई। इस दौरान धीरे-धीरे पिता कमलेश की बेटे की प्रेमिका से प्रेम संबंध हो गए। चकेरी पुलिस के अनुसार मार्च वर्ष 2022 में कमलेश का बेटा मजदूरी करने गया था। तभी पिता उसकी प्रेमिका को भगाकर अपने साथ दिल्ली ले गया। बीते एक वर्ष से बेटे को पिता की कोई जानकारी नहीं थी।



प्रेमिका बोली कमलेश के साथ ही रहना
पुलिस कमलेश और बेटे की प्रेमिका को पत्नी बनाने में गिरफ्तार कर चुकी है। युवती के 164 के तहत बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए। चकेरी पुलिस के अनुसार बयान में युवती ने कमलेश के साथ ही रहने की बात कही। फैक्ट्री में काम कर रहा कमलेश गुजर बसर कर रहा था।

Content Writer

Ajay kumar