Kanpur News: SNK पान मसाला फैक्ट्री के मालिक समेत 3 लोगों पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 03:31 PM (IST)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है। जहां SNK पान मसाला फैक्ट्री के मालिक पर केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, हत्या समेत कई संगीन धाराओं में फैक्ट्री मालिक समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ठेकेदार नीटू और राजेश ठाकुर पर भी केस दर्ज हुआ। उन्होंने वेतन मांगने पर कर्मचारी को बंधक बनाकर पीटा था। पिटाई के बाद इन्होंने कर्मचारी को छत से नीचे फेंक दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्मचारियों के बयान के आधार पर केस दर्ज हुआ है। मृतक कर्मचारी कन्नौज जिले का रहने वाला था। केस लिखने के बाद भी रसूखदारों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं बताया जा रहा है कि DCP साउथ जोन के गोविंदनगर थाने में FIR दर्ज हुई है।

Content Editor

Anil Kapoor