Kanpur: आवारा गायों को पकड़ने पर हुआ सियासी घमासान, BJP नेता ने भी लगाया आरोप, बोलीं- अधिकारियों ने मुझे पीटा...

punjabkesari.in Thursday, Feb 02, 2023 - 01:54 PM (IST)

कानपुरः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में बीते बुधवार को अवारा गायों (stray cows) को पकड़ने पर घमासान शुरू हो गया। कुछ ही देर में यह घमासान सियासी हो गया। लोगों ने इसका जमकर विरोध किया और सड़कों पर उतरकर हंगामा शुरु कर दिया। लोगों ने धरना प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी और नगर निगम (Municipal council) की गाड़ी की तोड़फोड़ करने की कोशिश भी की। वहीं, नगर निगम महिला भाजपा (BJP) नेता ने उन्हें पीटने का भी आरोप लगाया है।

PunjabKesari

बता दें कि यह पूरा मामला बादशाहीनाका सब्जी मंडी का है। जहां पर नगर निगम की टीम आवारा गायों को पकड़ने गई थी। इसके विरोध में हजारों लोग सड़क पर उतर आए। बाजार बंद करा दिया गया। नगर निगम की गाड़ी को घेर लिया और तोड़फोड़ की कोशिश की। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। भाजपा की जिला मंत्री ऋचा सक्सेना (Richa Saxena) ने बताया कि, जब मैं आई तो मैंने देखा मंडल अध्यक्ष और मंत्री से बहस हो रही थी। मैंने बीच बचाव किया तो प्रवर्तन के अधिकारियों और पशु चिकित्साधिकारी (veterinary officer) डॉ. आरके निरंजन ने मुझे पीटा। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाए। मेरी सरकार में मेरे साथ अभद्रता हुई, कैसे काम चलेगा।''

यह भी पढ़ेंः युवती के परिजनों ने प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ा, फिर थाने में करा दी शादी

PunjabKesari

इलाके में भारी पुलिस बल किया तैनात
इस मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर भी प्रदर्शन कर रहे लोग पीछे नहीं हट रहे थे, जिसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठीचार्ज की चेतावनी दी, इसके बाद प्रदर्शनकारी पीछे हट गए। इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ेंः अखिलेश के प्लेन को मुरादाबाद में लैंड करने की नहीं मिली अनुमति, BJP पर निकाली जमकर भड़ास

PunjabKesari  
लोगों ने नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी
इस मामले में कैटिल कैचिंग दस्ते के प्रभारी ले. कर्नल आलोक नारायण ने बताया कि विधानसभा में सड़कों पर घूम रहे अवारा जानवरों को लेकर शिकायत की गई थी। शिकायत का निस्तारण करने के लिए बादशाहीनाका में अभियान चलाया गया। लेकिन, स्थानीय नेता ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने घंटाघर से परेड रोड का पूरी तरह बंद कर दिया। सड़क जामकर लोगों ने प्रदर्शन किया। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध के बीच नगर निगम का प्रवर्तन दस्ता वहीं फंस गया। लोगों ने वर्तन दस्ते की बस को पकड़ लिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static