कानपुर: मकान की मरम्मत के दौरान गिरी छत, 2 की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Dec 10, 2019 - 06:26 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र इलाके में मंगलवार यानि आज उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक मकान में मरम्मत होते वक्त अचानक मकान की छत नीचे गिर गई। जिसके बाद मकान मालिक सहित काम कर रहा एक मजदूर छत की स्लैब के नीचे आ गया। वहीं तेज आवाज सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कड़ी मशक्कत कर मलबे के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकाला गया। मगर जब तक मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला जाता तब तक मकान मालिक अजय पाल की मौत हो चुकी थी। वहीं मलबे में दबा दूसरा मजदूर कन्हैया साहू गंभीर रूप से घायल हो चुका था। जिसे स्थानीय लोगों ने मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, मगर रास्ते में ही उसने भी दम तोड़ दिया।

जिसके बाद मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बर्रा थाना पुलिस और एसीएम प्रथम आर पी वर्मा पहुंच गए। वहीं दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में रोना-धोना मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मृतक अजय पाल अपने घर का निर्माण करा रहे थे। तभी अचानक दीवार ढह गई। जिसके चलते छत की पूरी स्लैब धराशाही हो गयी। जिसमे अजय और काम कर रहा मजदूर दब गए जिसकी वजह से दोनो की मौत हो गयी।

वहीं घटना स्थल पर पहुंचे एसीएम प्रथम आर पी वर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब है। जिसके चलते सहायता के लिए सरकार की तरफ से मृतक की पत्नी को 30 हजार रुपये और पांच लाख रुपए परिवारों को मुआवजा के रूप  में दिलाने का अस्वासन दिये।

 

 

Ajay kumar