कांवड़ यात्रा की आज से शुरुआत, CM योगी ने दी बधाई, कहा- भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा सभी पर बनी रहे

punjabkesari.in Thursday, Jul 14, 2022 - 10:41 AM (IST)

लखनऊ: आज से यानी कि 14 जुलाई से  'श्रावण मास' की शुरुआत हो रही रही है सीएम योगी ने  'श्रावण मास' की पावन शुरुआत पर प्रदेशवासियों को दी बधाई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि  देवों के देव महादेव जी का अति प्रिय पावन  'श्रावण मास' आज से प्रारंभ हो रहा है। सभी प्रदेश वासियों व असंख्य श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।भगवान भोलेनाथ की असीम अनुकंपा हम सभी पर बनी रहे। सम्पूर्ण विश्व का कल्याण हो।

आज से ही कांवड़ यात्रा की भी शुरुआत हो रही है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि हरिद्वार से मेरठ, गोरखपुर से अयोध्या और प्रयागराज से वाराणसी पर इस मार्ग पर  हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का सर्वे किया जाएगा। किसी भी प्रकार के अराजक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा प्रबंध के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएसी की 150 से अधिक कंपनियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाया गया है। इसके अलावा केंद्र से 20 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की मांग की गई है। 11 कंपनी फोर्स उपलब्ध भी करा दी गई है, जिसे संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जा रहा है। वहीं कांवड़िए की भेष में कोई अराजक तत्व शामिल न हों, इस पर भी निगाह रखी जाएगी। इसके निर्देश भी जिलों के अफसरों को दिए गए हैं। गौरतलब है कि हर साल श्रावण मास में कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान श्रद्धालु विभिन्न स्थानों से गंगाजल लेकर शिव मंदिरों में चढ़ाते हैं। मुजफ्फरनगर को इस यात्रा के लिहाज से खास संवेदनशील माना जाता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static