कपिल देव के जीजा का निधन, नम आंखों से दी विदाई

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2015 - 03:18 PM (IST)

सहारनपुर(रामकुमार पुंडीर): यूपी के जिला सहारनपुर में पूर्व स्टार क्रिकेटर कपिल देव के जीजा केवल कृष्ण बढेरा का आज लंबी बीमारी के चलते देर रात निधन हो गया। कृष्ण बढेरा ने पंत बिहार स्थित अपने आवास पर आखिरी सांस ली। अन्तिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे कपिल देव ने नम आंखों से अपने जीजा को विदाई दी। 58 वर्षीय बढेरा पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे, बढेरा अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गये हैं।