CM योगी के जन्मदिन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बधाई, कहा- आप राष्ट्र की सेवा के लिए दीर्घायु हों

punjabkesari.in Saturday, Jun 05, 2021 - 05:09 PM (IST)

बेंगलुरुः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। येदियुरप्पा ने ट्विटर पर अपने संदेश में कहा,‘‘ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप राष्ट्र की सेवा के लिए दीर्घायु हों और स्वस्थ रहें।'' 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj