प्रयागराज में पूर्णिमा स्नान के साथ कार्तिक मेला संपन्न, एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2023 - 05:00 PM (IST)

प्रयागराज: नगर में यमुना तट के बलुआ घाट पर आयोजित कार्तिक मेला पूर्णिमा स्नान के साथ सोमवार को संपन्न हो गया। एक महीने तक चले इस मेले में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने यमुना में डुबकी लगाई।



स्नान घाट पर पूजा अनुष्ठान करने वाले तीर्थ पुरोहित विमल कुमार जोशी ने कहा कि कार्तिक मास अकेला ऐसा महीना है, जिसमें यमुना नदी में स्नान का विशेष महात्म्य है। इसी महीने देव उठावनी के दिन से सभी मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। प्रयागराज में हर साल कार्तिक मास में लगने वाले इस मेले में गुड़ की बनी जलेबी लोगों का आकर्षण का केंद्र रहती है और स्नान और पूजा के बाद लोग गुड़ की चाशनी में डुबोई जलेबी का आनंद उठाते हैं।

ये भी पढ़ें.....
- Guru Nanak Jayanti पर बोले CM योगी- 'सिख आज पूरी दुनिया में छाये, पर मुगलों का कहीं अता-पता नहीं'
- BJP की नई रणनीति! लोकसभा चुनाव से पहले बागियों की घर वापसी, आज अवध क्षेत्र के बागियों को दिलाई गई पार्टी की सदस्यता


वहीं, कौशांबी से गुड़ की जलेबी बेचने आए राम भरोसे ने बताया कि कार्तिक मेले में खासकर एकादशी और पूर्णिमा पर ग्राहकों की भारी भीड़ रही और उन्होंने अच्छी दुकानदारी की। मेला समाप्त होने के साथ वह अब अपने गांव वापस लौट जाएंगे। कार्तिक मेला आयोजन समिति के एक पदाधिकारी ने बताया कि इस मेले के आयोजन में जिला प्रशासन और पुलिस का पूर्ण सहयोग रहा। आज शाम उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर घाट पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। 

Content Editor

Harman Kaur