काशी विश्वनाथ कॉरिडोर: लोकार्पण के बाद 8 लाख घरों में बंटेंगा प्रसाद, 40 हजार हाथ दिन रात बना रहे लड्डू!

punjabkesari.in Sunday, Dec 12, 2021 - 05:28 PM (IST)

वाराणसी: ​लंबे इंतजार के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। पूरा देश इस लोकार्पण का साक्षी बनेगा। जिसके चलते उत्तर प्रदेश सरकार इस लोकार्पण को यादगार बनाने के लिए जोरों शोरों से तैयारी कर रही है।

शहर से लेकर गांवों तक घरों में इसकी तैयारियां चल रही हैं। कहीं लड्डू बन रहे हैं तो कहीं फूल मालाएं बन रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि  कल काशी में दीपावली जैसा नजारा होगा।

बता दें कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण कार्यक्रम को एतिहासिक बनाने के लिए काशी के 8 लाख घरों में लड्डू बांटने की तैयारी है। इसे बनाने में 14 हजार किलो बेसन, सात हजार किलो चीनी और सात हजार किलो घी का इंतजाम किया गया है। लड्डू बनाने के लिए दस लोगों को लगाया गया है। इसके लिए 600 श्रमिक दिन-रात काम कर रहे हैं। इस काम के लिए कई हलवाई दिन-रात जुटे हुए हैं।

इन लड्डुओं की पैकिंग करने के लिए महिलाओं और पुरुषों दोनों को लगाया गया है। हर पैकेट में दो-दो लड्डू रखे जाएंगे। डोर टू डोर प्रसाद पहुंचाया जाएगा। इसकी व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से की गई है। 

प्रसाद काउंटर मेंबर अंकित चौहान ने आज तक को बताया कि कुल 8 लाख में से 1 लाख का ऑर्डर उन्हें मिला है और बाबा की सेवा का सौभाग्य पाकर वह बहुत खुश हैं। उनकी मां कुसुम भी महिलाओं के साथ बैठकर लड्डू बनाने के काम में हाथ बंटा रही हैं और शिव ध्वनियां गुनगुना रही हैं।

लड्डू बनाने के बाद उन्हें एक छोटे डिब्बे में पैक किया जा रहा है। डिब्बे पर काशी विश्वनाथ का लोगो लगा है। यही डिब्बे घर-घर जाने हैं। 

यह प्रसाद मंदिर से सीधे आठों विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। वहां से मंडलों बूथों तक पहुंचाया जाएगा। प्रसाद वितरण के लिए 3361 केंद्र बने हैं। हर टोली 50-50 घरों में प्रसाद बांटेगी। साथ ही, विश्वनाथ मंदिर के इतिहास से जुड़ी पुस्तिका व कैलेंडर भी दिया जाएगा। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj