चेहरा ढंक कर आगरा पहुंची कैटरीना, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Monday, Sep 12, 2016 - 06:56 PM (IST)

आगरा: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ सोमवार को आगरा के फतेहपुर सीकरी के शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पहुंची। कैटरीना सुबह 6 बजे दरगाह पहुंची जहां सैफ मियां चिश्ती ने चादरपोशी करवाई। फरवरी में जो धागा बांधा था उसको खोला और फिर नई मन्नत के लिए दूसरा धागा बांधा। 

 
दरअसल वह अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म 'बार बार देखो' की सक्‍सेस के लिए मन्नत का धागा बांधने फतेहपुर सीकरी पहुंची थीं। सुबह कैटरीना कैफ फतेहपुर सीकरी पहुंची। दरगाह पर हरे और नीले रंग की दो चादर चढ़ाई। फूल चढ़ाए। सैफ फरीदी चिश्ती ने जियारत कराई और उनके लिए दुआ पढ़ी। इसके बाद कैटरीना ने धागा खोला और नया धागा बांधा। करीब 35 मिनट तक कैटरीना आंखें बंदकर वहां बैठी रहीं। फिर बाबा का प्रसाद ग्रहण कर दरगाह से बाहर निकलीं। इसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। कैटरीना यहां 45 मिनट तक रुकीं। बताया जा रहा है कि कैट अपनी फिल्म की सफलता के लिए मन्नत का धागा भी बांधा। बता दें, कैटरीना अब तक 5 बार इस दरगाह पर आ चुकी हैं। वे इसी साल फरवरी के महीने में भी दरगाह पर चादर चढ़ाने आईं थीं और मन्नत के दो धागे बांधें थे। कैट 19 जुलाई 2015 को भी सीकरी पहुंची थीं।
 
क्या है मान्यता?
मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर ही धागा खोला जाता है। नई मन्नत के लिए दूसरा धागा बांधा जाता है। गौरतलब है बीती सात फरवरी को कैटरीना कैफ दरगाह पर आई थीं और उस समय दो धागे बांधे थे। उस समय कैटरीना और रणबीर कूपर के ब्रेकअप के खबरें जोर पकड़ रही थीं। अब ब्रेकअप की बात दोनों ही अपने-अपने अलग-अलग इंटरव्यू में स्वीकार कर चुके हैं।