आजम खान से शिवपाल की मुलाकात पर बोले केशव देव मौर्य- भाजपा के सम्पर्क में है शिवपाल

punjabkesari.in Friday, Apr 22, 2022 - 06:46 PM (IST)

लखनऊ: जेल में बंद आजम खान से शिवपाल की मुलाकात के बाद प्रदेश में राजनीति गरमा गई है। सपा गठबंधन के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल को दो मुंहा सपा बता दिया। राजभर ने कहा कि शिवपाल पहले तयकर लें कि  उन्हें किस पार्टी में शामिल होना है।  वहीं महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने शिवपाल सिंह यादव पार्टी की मीटिंग में शामिल हुए तो मैं उस मीटिंग में नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव है। ओमप्रकाश राजभर ने बैठक के बारे में फोन के माध्यम से जानकारी दी है। उन्होंने शिवपाल पर हमला बोलते हुए कहा कि वो भाजपा के सम्पर्क में है। कभी भी भाजपा ज्वाइन कर सकते है। उन्होंने कहा हम अखिलेश के साथ चट्टान की तरह खड़े है। 

बता दें कि  प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आज आजम खान से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि समाजवादी पार्टी अपने सबसे वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्य आजम खान के लिए न तो संघर्ष कर रही है और न ही मदद कर रही है। उन्होंने खान के मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जल्द ही मुलाकात करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है।
 

Content Writer

Ramkesh