डिप्टी CM केशव मौर्य ने कुशीनगर पटाखा फैक्ट्री हादसे में हुई मृत्यु पर जताया दु:ख

punjabkesari.in Wednesday, Nov 04, 2020 - 02:57 PM (IST)

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कुशीनगर में बुधवार की सुबह अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने के बाद चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। मौर्य ने कहा ‘‘ कुशीनगर की पटाखा फैक्टरी में आग लगने से कई लोगों के हताहत व घायल होने की दु:खद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम जी हताहत हुए लोगों के परिवार को यह दु:ख सहन करने का साहस दें। सरकार ने जिला प्रशासन को पीड़तिों को हर संभव राहत प्रदान करने, घायलों का उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।''       

गौरतलब है कि कप्तानगंज कस्बे के आर्य समाज मंदिर वाडर् में एक मकान में अवैध रूप से बनाए जा रहे पटाखा की फैक्टरी में सुबह करीब पौने सात बजे विस्फोट हुआ था। मकान के अंदर की दीवार भी गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोग झुलसे हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं, जबकि घायल आस-पास रहने वाले हैं।

Ajay kumar