डिप्टी CM केशव मौर्य ने टोंस नदी पर बनने जा रहे दो लेन सेतु का किया शिलान्यास

punjabkesari.in Sunday, Dec 06, 2020 - 08:10 PM (IST)

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने टोंस नदी पर बनने जा रहे टू लेन सेतु का शिलान्यास एवं भूमि पूजन किया। मौर्य ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सेतु के बन जाने से बारा और कोरांव के लोगों को यातायात में सुगमता होगी और समय की बचत होगी। भारी वाहनों को पुराने हो चुके पुल पर आने.जाने में असुविधा का सामना करना पड़ता था। इससे भारी वाहनों को लम्बा चक्कर लगाकर अपने गन्तव्य तक जाना होता था। इस सेतु के बन जाने से इस समस्या से भी निजात मिलेगी। भारी वाहन कम समय से गन्तव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इससे इस क्षेत्र विकास कार्य तेज गति से होगा। 

उन्होंने कहा कि नाबार्ड योजना के अन्तर्गत नारी बारी से कोरांव को जोडऩे वाले मार्ग पर क्षतिग्रस्त एक्वाडक्ट के बगल में टोंस नदी पर बनने जा रहे टू लेन सेतु पर कुल लागत 6256.24 लाख रूपये खर्च आयेगा तथा सेतु की लम्बाई 718.88 मीटर है। परियोजना के पूर्ण होने का समय 24 माह निर्धारित है एवं सेतु का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा किया जायेगा। 

मौर्य ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगो की यह पुरानी मांग चली आ रही थी। जिसको हमारी सरकार ने पूरा किया। उन्होंने वहां पर उपस्थित सेतु निगम के अधिकारियों से कहा कि पुल के निर्माण कार्य को तय समय से पहले ही पूरा कर लिया जाये। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए द्दढ़संकल्पित है। प्रयागराज में विकास को गति प्रदान करने के लिए एवं जाम की समस्या से निजात के लिए पिछले कुछ वर्षो में कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य कराया गया है। इसके अलावा कई पुलों और आरओबी का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static