कौशाम्बी पहुंचे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, 51 परियोजनाओं का किया शिलान्यास

punjabkesari.in Sunday, Nov 29, 2020 - 03:09 PM (IST)

कौशाम्बी: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे कौशाम्बी। डिप्टी सीएम ने लगभग 75 करोड़ की लागत से 51 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्व में रही सरकारों पर जम कर हमला बोला। केशव ने कहा कि सपा,बसपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया जिससे प्रदेश का विकास रूक गया। उन्होंने बताया कि योगी सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबध्य है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए का कि सपा, बसपा के बरगलाने में जनता ना पड़े वे अपने निजीस्वाथ में लिप्त है।

डिप्टी सीएम ने किसानों के आन्दोलन पर कहा कि मोदी सरकार किसानों की हित की बात करती है। जब कि कांग्रेस ने किसानों का सिर्फ शोषण ही किया। उन्होंने कहा कि नये कृषि विल से किसानों का फायदा होगा। किसानों की आय दुगनी होगी। परंतु किसानों को कांग्रेस पार्टी भड़का रही है। जिससे किसान सड़क पर है।  डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  किसानों मजदूरों के जीवन स्तर को उठाने का प्रयास कर रहे है। जिससे देश प्रदेश का विकास हो सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static